देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादल फटने से कई तीर्थयात्री यहां फंस गए हैं. प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं.
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि पवित्र गुफा में कुछ लंगर और तंबू बादल फटने या अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, कुछ की मौत की खबर है। पुलिस, एनडीआरएफ और एसएफ द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।
वहीं, पहलगाम स्थित संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटने की सूचना मिली थी. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य संबद्ध एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। आईटीबीपी ने बताया कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर से पानी आ गया. बारिश फिलहाल थम गई है। बादल फटने से अमरनाथ धाम के कुछ लंगर प्रभावित हुए हैं। घायलों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया है।
एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, ‘पवित्र गुफा के पास हमेशा एनडीआरएफ की एक टीम तैनात रहती है, इसने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया. एक और टीम तैनात कर दी गई है और दूसरी टीम जा रही है। अब तक 10 हताहतों की सूचना; 3 को जीवित बचा लिया गया।
जबकि जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, ‘अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में बादल फटने से अब तक 3 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है.’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ को लेकर मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात की है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। हमारी प्राथमिकता
लोगों की जान बचाना है

