देहरादून : गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आई.पी.एस. कैडर में पदोन्नत हुए पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। जिनमें एसपी चमोली प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, कमलेश उपाध्याय, तथा ममता बोहरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने तीनों बैच के अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम, श्री विनय शंकर पाण्डेय उपस्थित थे।

उत्तराखंड : डेंगू के बाद अब राज्य में आई फ्लू ने दी दस्तक, मरीज न घबराएं, डॉक्टरों की ये सलाह मानें