खटीमा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ते रहते हैं। वहीं पीएम हर बार एक नए मुद्दे पर देशवासियों को संबोधित भी करते हैं। इसी कड़ी में आज भी पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता से बात की। वहीं इस मौके पर सीमान्त खटीमा दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

खटीमा दौरे पर हैं सूबे के मुखिया
आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को 111 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की सौगात भी दी है। वहीं इस दौरान आज सीएम धामी ने खटीमा में ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मन की बात सुनने सीएम पुष्कर धामी के साथ खटीमा फाइबर कारखाना परिसर में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद सीएम मीडिया से हुए रूबरू
मन की आवाज कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम धामी मीडिया से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लंबे समय से देश की जनता से मन की बात कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं। वहीं आज एक बार फिर उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया है। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न पहलुओं को जांचा जाता है। वे लोगों में ऊर्जा का संचार भी इस माध्यम से करते हैं। वहीं पीएम मोदी ने अपील की है कि नमो ऐप के माध्यम से देश के वह लोग जो कि कुछ नया करना चाहते हैं, वह अपनी उन बातों को नमो ऐप के माध्यम से पीएम से साझा कर सकते हैं। निश्चित ही मन की बात देश की जनता को नई प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम करती है।