रूड़की : आज सीएम धामी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की (आईआईटी) द्वारा आयोजित ‘जी-20 इम्पैक्ट समिट: अनलिशिंग द पोटेंशियल्स’ का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आईआईटी ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं.

आईआईटी में अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि दुनिया को वैक्सीन देने वाला भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे पास जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर है. आज विदेशी भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन कर रहे हैं, जो एक नए भारत का संकेत देता है।

उन्होंने कहा कि जी20 का मकसद पूरी दुनिया को एक मंच पर लाना है.

अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया का नेतृत्व करना है
सीएम धामी ने छात्रों से कहा कि आने वाले समय में उनके सामने कई अवसर और चुनौतियां हैं. उन्हें कड़ी मेहनत करके और अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया का नेतृत्व करना होगा। आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में छात्रों के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

युवा पीढ़ी के दम पर भारत विश्व गुरु बनेगा
सीएम धामी ने कहा कि युवा पीढ़ी के दम पर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है. निदेशक ने कहा कि संस्था द्वारा उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं के समाधान के लिए शोध कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रोफेसर एसएच उपाध्याय, सार्थक पांडे, विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं और थिंक इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते मंत्री गणेश जोशी।