खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा से है जहाँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा जिला प्रवास के दूसरे दिन न्याय के देवता “गोल्ज्यू महाराज” के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की है। बताते चलें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 2 दिवसीय दौरे पर राज्य के अल्मोड़ा जनपद पहुंचे हैं जहाँ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्किट हाउस में करीब 150 करोड़ रूपये का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ मंत्री धन सिंह रावत और रेखा आर्या मौजूद रही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उनका फोकस विकास कार्यो पर है शिक्षा समेत स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और बाल एवं महिला संबंधी तमाम विकास काम किये जा रहें हैं। साथ ही सरकार महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संपत्ति पर अधिकार देने का काम करेगी ।
“गोल्ज्यू महाराज” मंदिर में पूजा-अर्चना करते नज़र आए CM रावत, राज्य की खुशहाली का मांगा ‘वरदान’

