बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में पार्टियां लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने बीजेपी नेता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता पर ये आरोप लगाया. कांग्रेस का दावा है कि चित्तपुर से बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रची थी. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रधानमंत्री के भी बेहद प्रिय हैं।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्नड़ में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी चलाई। कांग्रेस का दावा है कि ऑडियो में चित्तपुर से बीजेपी प्रत्याशी की आवाज है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इससे पहले भी बीजेपी के एक नेता ने कहा था कि खड़गे 81 साल के हैं, भगवान उन्हें कभी भी बुला सकते हैं. अब यह रिकॉर्डिंग सामने आई है। उन्होंने कहा कि राजनीति इससे नीचे नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह अहसास हो गया है कि वह कर्नाटक की सत्ता में वापसी नहीं करने जा रही है। इसलिए उनके नेता इस हद तक गिर गए हैं।

उन्होंने कहा कि खड़गे जी और उनके परिवार की हत्या के बारे में बात करके भाजपा ने न केवल खड़गे जी या कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उन्होंने अपनी दुर्भावना नहीं दिखाई है, बल्कि पूरे कन्नड़ समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता जवाब में भाजपा को हरा देगी। उन्होंने कहा कि मैं जनता से अपील कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि चुनाव आयोग और अन्य निकाय उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर