नैनबाग। टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने नैनबाग पहुंचकर कर रोड शो जनसंपर्क करके आम लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा । उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से राजशाही को खत्म करने का समय आ गया है। कार्यकर्ताओं के साथ नैनबाग बाजार में रोड शो जनसंपर्क करके जुलूस सुमनक्यारी तक गया जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कई लोगों ने भाजपा व आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेता पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री परिषद में स्थानीय ने कहा कि तेरी संसदीय क्षेत्र आज भी राजशाही परिवार चल रहा है विकास के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के लोगों को डरा धमका कर भाजपा में शामिल कर रही है। कांग्रेसी सिर्फ व्यक्ति जा रहा है संगठन मजबूती के साथ खड़ा है कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

राकेश राणा जिला अध्यक्ष टिहरी ने कहां की डबल इंजन की सरकार द्वारा देश व प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के साथ भर्ती घोटाला अंकिता हत्याकांड जैसे तमाम मुद्दे भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है। गैस पेट्रोल डीजल आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बार टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए जीत की ओर फतेह कायम करेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन नौटियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल, जेस्ट प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंबा विक्रम सिंह पवार, आनंद बेलवाल, जोत रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कवि, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सरोज बाला, मोहनलाल निराला, श्याम सिंह चौहान, गंभीर सिंह रावत, शरण सिंह पवार, टीकम सिंह रावत, गोविंद रफ्तार, लोकेंद्र उनियाल, अनिल सिंह कैंतूरा, हरदेव कुमाई, विनोद लाल गुलशन कवि, विरेश कवि, अध्यक्ष व्यापार मंडल दिनेश तोमर, आदि लोग मौजूद थे।