देहरादून: देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है.
प्रीतम सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रीतम सिंह के साथ मीनाक्षी नटराजन को भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रीतम सिंह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर छठी बार विधायक चुने गए हैं. ऐसे में संभावना है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद प्रीतम सिंह आलाकमान के करीब आ जाएंगे.

इधर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कामकाज देखने वाले अमरजीत सिंह को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
कांग्रेस की मजबूती के लिए करेंगे काम: उन्हें राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है.
वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और उत्तराखंड कांग्रेस के उत्थान के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुटता के साथ मजबूत करने में उनका पूरा योगदान रहेगा।
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव में दीपक जोशी हारे, सुनील लखेड़ा नए अध्यक्ष बने

