महंगाई अनुपात के अनुसार गन्ने का मूल्य निर्धारित करने की मांग और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस के तीनों विधायक हरिद्ार के रुड़की तहसील में धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रुड़की तहसील में धरने के दौरान मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन समेत भगवानपुर विधायक ममता राकेश और कलियर विधायक फुरकान अहमद ने सैकड़ों किसानों के साथ सदम कार्यालय के सामने बैठकर नारे बाजी की
साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में किसान से लेकर मजदूर तक सब त्रस्त हैं, नवंबर माह से पेराई सत्र शुरू हो गया था, लेकिन अभी तक गन्ने के मूल्य को सरकार द्वारा घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने गन्ने होंने पर कहा कि गन्ने का मूल्य महंगाई के अनुपात में वृद्धि किया जाना चाहिए । साथ ही इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहै । और अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।

