देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में देहरादून में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । जिसमें उन्होंने निम्न विषयों को रखते हुए कहा कि बीते वर्ष उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कोरोना के मद्देनजर राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला DA फ्रीज कर दिया था और यही केन्द्र सरकार व बाकी राज्यों ने भी किया लेकिन जब केन्द्र सरकार और ज्यादातर राज्य इस DA को देने लग गये हैं तो अभी भी लग रहा है। उत्तराखण्ड सरकार कुम्भकर्णी नींन्द में सोई हुई है “”समान कार्य-समान वेतन”” सहित अन्य न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश के उपनल एवं मनरेगा कर्मचारी धरने पर 2 महीने से भी अधिक समय तक आन्दोलनरत रहे धरने पर बैठे कार्य बहिष्कार किया। लेकिन उनकी न्यायोचित मांगे पूरी नहीं हुई हैं वहीँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा पुलिस कर्मचारियों को दिये जाने वाले 4600 ग्रेड पे को वर्तमान सरकार ने घटा कर 2800 कर दिया हैराज्य में रोजगार की स्थिति दयनीय है इसे राज्य का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि BJP के मुख्यमंत्रियों ने केवल जनता को भ्रमित किया कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि रोजगार के मामले में राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए क्योंकि जनता भ्रम की स्थिति में है !
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश ने विपक्ष पर साधा निशाना



