देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ताजपोशी के बाद मंगलवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। ये प्रेसवार्ता देहरादून के निजी होटल में आयोजित की गई थी। जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे कानून बनाए, जिनसे संबंधित वर्ग और जनता को नुकसान हुआ। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है। सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कई योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होनें कहा उनके निवेदन पर कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है। इसके साथ ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा ऐलान किया।
जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है : गणेश गोदियाल
प्रेसवार्ता के दौरान 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। साथ ही उन्होनें कहा कि अगले सप्ताह कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। कोर कमेटी में सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। गोदियाल ने कहा कि कोर कमेटी में आगे की कार्ययोजना पर मंथन होगा.
इस बार भाजपा के 11 से भी कम विधायक आएंगे : गणेश गोदियाल
प्रेसवार्ता के दौरान अपनी जीत का दावा करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अगर हम पिछले चुनाव में 11 विधायक आये तो इस बार भाजपा के 11 से भी कम विधायक आएंगे। देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हमारी आस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सरकार की नजर मंदिरों की आय पर है, चारोंधामों के विकास पर नहीं। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड को खत्म करेगी। कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को भी मजबूत होना चाहिए।



