उत्तराखंड के जिले के काशीपुर में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद दर्जनों युवाओं को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करवाकर ”घर-घर कांग्रेस बूथ बूथ कांग्रेस” अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शिरकत की। वहीँ काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा तिराहे पर महानगर कांग्रेस के द्वारा देश और प्रदेश की BJP सरकार के खिलाफ बेरोजगारी तथा महंगाई और किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए। वहीँ इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की। मौके पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने अधिक जानकारी दी।  इस दौरान मंच से अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उस पर जमकर हमला बोला तो जीरो टॉलरेंस के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया।   साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार आगामी चुनाव 2022 में काशीपुर में कांग्रेस का परचम लहराएगा।