उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य में मंगलवार को 346 नए मरीज मिले और तीन मरीजों की मौत हुई. लेकिन, राहत की बात यह है कि 85 कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए, जिसके बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1925 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को देहरादून में 188, हरिद्वार में 53, नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में पांच, चमोली में पांच, चम्पावत में दो, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में सात, यूएस नगर में छह  नए मरीज मिले हैं।

मंगलवार को एम्स ऋषिकेश, श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में एक और हल्द्वानी में एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में दूसरी लहर के बाद मरने वालों की संख्या 294 पहुंच गई है। इससे पहले 28 फरवरी को राज्य में एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत के मामले सामने आए थे।

उसके बाद मंगलवार को एक ही दिन में तीन संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 3278 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि 2558 सैंपल की रिपोर्ट आई. राज्य में संक्रमण की दर मंगलवार को 12 फीसदी के करीब रही है. जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94 फीसदी के करीब चल रही है.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।

किशोर समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित

ऋषिकेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को भी तिलक रोड स्थित सरकारी डॉक्टर कॉलोनी में रहने वाले एक किशोर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 20 जुलाई को 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

इसके बाद से हर दिन संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी हो गया है. सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में 15 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ था, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

बताया कि संक्रमितों में एक किशोर डॉक्टर कॉलोनी का है, जबकि अन्य श्यामपुर, गुमानीवाला, शिवपुरी, गोपालनगर दून रोड  के रहने वाले हैं. पॉजिटिव लोगों की उम्र 12 से 55 साल है। सभी को दवा किट देकर होम आइसोलेट किया गया है।