देहरादून : उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई. एक हफ्ते में कोरोना से यह दूसरी मौत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई.
वहीं, कोरोना के पांच नए मामले मिले हैं। ये सभी मामले देहरादून जिले में मिले हैं। पांच कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अभी कोरोना के 63 एक्टिव केस हैं। यहां वायरस की संक्रमण दर 0.62 और मरीजों के ठीक होने की दर 96 फीसदी है. अच्छी बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में कोराना के नए वैरिएंट का कोई मामला नहीं मिला है।
कोविशील्ड नहीं है, कैसे लगाएं सतर्कता डोज
कोरोना की आशंका से लोग फिर से सतर्कता की खुराक लेने आ रहे हैं, लेकिन जिले में वैक्सीन की कमी है। कोविशील्ड की एक भी खुराक यहां नहीं है। जिससे लोग टीकाकरण केंद्रों से लौट रहे हैं।
पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश से जिले को 840 डोज मिली थी, लेकिन दो दिन में ही खत्म हो गई। अब सबसे ज्यादा भीड़ गांधी अस्पताल और नगर निगम केंद्र पर है। यहां रोजाना लोगों को वापस भेजा जा रहा है।
बता दें, जिले में 12 लाख 81 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक सिर्फ 4 लाख 25 हजार को ही टीका लगाया जा सका है. जिले में अभी 8.5 लाख का टीकाकरण होना बाकी है। एडीआईओ यज्ञदेव थपलियाल ने बताया कि डिमांड भेज दी गई है, उम्मीद है कि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
मसूरी की बेटी दिव्या थलवाल को आईईएस परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया

