इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद खाली हुई नेता प्रतिपक्ष की सीट को भरने के लिए अब कसरत तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर फैसला ले लिया जाएगा। पार्टी विधायकों और नेताओं से इस पर चर्चा कर ली गई है। बता दें कि सितंबर में विधानसभा सत्र को देखते हुए और जल्दी पार्टी के सभी नेता बैठकर इस पर फैसला ले लेंगे।
जल्द ही होगा नेता प्रतिपक्ष के नाम पर फैसला



