देहरादून : उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग उधम सिंह नगर के काशीपुर में चल रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने, संगठन की रीति, नीति के पाठ पढ़ाए जाने के साथ सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आव्हान भी किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणी कार्यक्रमों की जानकारी देने के अलावा सरकार का रोडमेंप भी प्रस्तुत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी के अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों नेवी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।