देहरादून : बॉडी बिल्डर और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर बॉबी कटारिया उर्फ बलवंत कटारिया का देहरादून-मसूरी मार्ग के बीच में कुर्सी लगाकर शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना कैंट पुलिस द्वारा बॉबी कटारी को सीआरपीसी 41ए का नोटिस जारी कर त्वरित पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए थाने में हाजिर होने को कहा गया है.

बता दें कि बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव पैदा करना), 510 (सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन), 336 (मानव जीवन या दूसरों की निजी सुरक्षा को खतरे में डालना) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 342 (किसी भी व्यक्ति का गलत तरीके से रोकना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
जारी हो सकता है NBW: देहरादून पुलिस के मुताबिक बॉबी कटारिया को करीब तीन नोटिस भेजे जा सकते हैं. नोटिस की अवधि 15 से 20 दिन की होगी। अगर बॉबी कटारिया तीन नोटिस के बावजूद थाने नहीं पहुंचे तो जांच में सहयोग करने के लिए थाने नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया जा सकता है.
डीजीपी अशोक कुमार ने बॉबी कटारिया को चेतावनी दी कि अगर वह समय पर थाने में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है. वहीं डीजीपी के आदेश के बाद बॉबी कटारिया ने अपने फेसबुक वॉल पर धमकी भरे अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा कि करलो मुकदमे, अब तो जेल की रोटी खाने की आदत हो गई है.
कौन हैं बॉबी कटारिया: बॉबी कटारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, वे गुरुग्राम, हरियाणा के रहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बॉडी बिल्डिंग के शौकीन कटारिया खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं। कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव से ताल्लुक रखते हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका असली नाम बलवंत कटारिया है।

