देहरादून : बूथों के सशक्तिकरण और राष्ट्रपति के अभिभाषण की थीम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीजेपी सभी शक्ति केंद्रों पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 24 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडे की उपस्थिति में इस विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी.
पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की जानकारी देते हुए चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं वाद-विवाद कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी दी जायेगी. शक्ति केन्द्रों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के 24 पृष्ठ के अभिभाषण के 4 पृष्ठ तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों के 5 पृष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा 1-1 जनता के सम्मुख प्रस्तुत किये जायेंगे.इन कार्यक्रमों में सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है. इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है.
चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश टोली, राष्ट्रपति अभिभाषण विषय पर चर्चा कार्यक्रम की प्रदेश टोली, समस्त जिलाध्यक्ष, समस्त जिला प्रभारी / सहप्रभारी, बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला टोली शिरकत करेंगे ।
भाजपा कार्यसमिति के दौरान दिए गए बयान पर कायम मंत्री गणेश जोशी , कांग्रेस पर आरोप लगाया।

