देहरादून : भंडारी बाग में डकैती के बाद 75 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस घर में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के अंदर अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ है।
एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घर में पहले भी हुई थी चोरी इसी दौरान चोर नल व अन्य सामान ले गए। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले मौत हो गई थी। महिला का पति ट्रांसपोर्टर का काम करता था।

