देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून बनने से देश के साधु-समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) को तमाम साधु-संतों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. संत समाज का कहना है कि लोग जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन करते हैं, यह सबसे बड़ा पाप है। उत्तराखंड सरकार ने इस कानून को पारित कर एक नई मिसाल कायम की है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर #DharmRakshakDhami खूब ट्रेंड कर रहा है.
धर्मांतरण कानून बनने से खुशी की लहर ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाने की प्रतिबद्धता जता चुके हैं. हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण पर कानून बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने बुधवार को विधानसभा के पटल पर धर्मांतरण कानून पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. मुख्यमंत्री धामी द्वारा लाए गए इस कानून को लेकर अब देश भर के संतों में खुशी की लहर है.

जानिए क्या कहा संत समाज ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि सीएम धामी के इस कानून से पूरे देश का संत समाज खुश और प्रफुल्लित है. मुख्यमंत्री धामी धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून लाए हैं। वासुदेवानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने धर्मांतरण पर रोक लगाई है, यह देश और समाज के लिए बहुत हितकारी है.
स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि जो लोग बलपूर्वक या छल से धर्म परिवर्तन करते हैं, वह सबसे बड़ा पाप है। उत्तराखंड सरकार ने इस कानून को पारित कर एक नई मिसाल पेश की है, इसके लिए सीएम धामी को धन्यवाद. साध्वी प्राची ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने यह बहुत ही सुंदर फैसला लिया है, यह उत्तराखंड सरकार की बहुत अच्छी पहल है.
सीएम का जताया आभार : बालकानंद महाराज ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री धामी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वह इसी तरह समाज हित में कार्य करते रहें. योगाचार्य विपिन जोशी ने कहा कि धर्मांतरण पर बना कानून जरूरी और ऐतिहासिक है.
स्वामी रवींद्र पुरी जी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम धामी जी को इस कार्य के लिए धन्यवाद। सीएम धामी ने यह कानून बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है. दूसरे राज्यों को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए। राज राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री धामी जी के दूरदर्शी कदम की सराहना करता हूं.
जानिए धर्मांतरण कानून पर सीएम ने क्या कहा: वहीं, धर्मांतरण कानून को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई जगहों पर धर्मांतरण हो रहा है और यह एक गंभीर मामला बनता जा रहा है. इसलिए हमने ऐसा कानून बनाया है कि कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं कर पाएगा। अगर दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Uttarakhand Assembly Winter Session) में दो बिल पास हुए हैं. सदन में महिला क्षैतिज आरक्षण और धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित (Anti Convertation Bill Passed in Uttarakhand) हुए. अब ये दोनों जल्द ही कानून बन जाएंगे, जिसके लिए सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी।

