देहरादून : बिजली निगम की अनदेखी बन सकती है मौत का कारण! देहरादून के कौलागढ़ के शांति विहार में पूर्व कमिश्नर पांगती के घर के साथ लगा हुआ बिजली का पोल गिरने के कगार पर है, फिर भी कंपनी के अधिकारी व कर्मी बेपरवाह नजर आ रहे हैं. निगम की कार्यशैली से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.लोगो ने दावा है कि देहरादून के कौलागढ़ के शांति विहार में बिजली का खंभा लगभग उखड़ चुका है. ऐसे में निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

लोगों के मुताबिक खंभे को रस्सी से बांधा गया । अगर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो खंभा कभी भी गिर सकता है। अधिक समय बीतने के बावजूद कंपनी के अधिकारी गिरे हुए पोल की सुध लेने में विफल रहे हैं। देहरादून के कौलागढ़ के शांति विहार में पूर्व कमिश्नर पांगती के सामाजिक कार्यकर्ता के मुताबिक, यहां दिन के वक्त काफी आवाजाही रहती है। दिन भर बच्चे खेलते रहते हैं। इसी बीच यदि यह खंभा गिर गया तो नि:संदेह कोई हादसा हो जाएगा।

यह खंभा कभी भी एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है विघुत विभाग के कर्मचारी यहां से आते जाते रहते हैं पर्यटन विभाग यहां से 50 मीटर दूरी पर है अक्सर यहां से मंत्रियों के आने जाने का सिलसिला रहता है और जिस रोड पर यह स्थित है वह शहीद संजय मार्ग कहलाता है

यदि समय रहते निगम ने ध्यान नहीं दिया तो यह खंभा किसी के जीवन पर खासा प्रभाव डाल सकता है। निगम अधिकारियों को इस पर पूरा ध्यान देना चाहिए और खंभे का रखरखाव करना चाहिए। अगर जल्द जवाब नहीं मिला तो हम उपायुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे.

टीम इंडिया के 4 बड़े खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 से पहले हुए फिट!