देहरादून 08 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन द्वारा स्वर्ण पदक कब्जाने पर वित्त व संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त व संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने सोशल मीडिया के जरिये लक्ष्य सेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्यसेन आप पर उत्तराखंड को गर्व है। आपने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर देश की प्रतिष्ठा को ऊंचा उठाया है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने लक्ष्यसेन सहित उनके माता-पिता को बधाई दी है। मंत्री डॉ अग्रवाल जो ने लक्ष्यसेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

उससे पहले लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीतकर फाइनल में सोमवार को विपरीत जीत दर्ज की। दो युवा खिलाड़ियों के बीच पुरुष एकल फाइनल में, दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मलेशिया के दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एनजी टीजे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीता। हर तरफ खुशी का माहौल है।