देहरादून 05 दिसम्बर

सोमवार को होपस्टोर का शुभारंभ कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी होने के कारण देहरादून के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को बड़े स्तर पर मान्यता मिलने के साथ ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, आदि आने वाले पर्यटकों के साथ शहर का एक बड़ा पर्यटक आकर्षण है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के हजारों छात्र विदेशी शिक्षा के लिए हर साल विदेश यात्रा करते हैं और भारतीय रुपये के साथ-साथ विदेशी मुद्राओं में भुगतान करने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं। उनके लिए होप स्टोर मददगार साबित होगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मोनीहोप के जरिये अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल और भारत को वैश्विक स्तर पर जाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश के मेहनती लोगों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इस मौके पर फाउंडर व सीईओ होप स्टोर मयंक गोयल ने बताया कि मनीहोप लंदन स्थित एक स्टार्टअप है, जिसकी सहायक कंपनी पंजीकृत है। बताया कि देहरादून, मनीहॉप की उपस्थिति 12 प्लस शहरों में है और इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। यह भारतीयों को भारतीय और 55 प्लस विदेशी मुद्राओं में डिजिटल और निर्बाध तरीके से पैसा भेजने और खर्च करने में सक्षम बनाता है।

उन्होंने बताया कि यह अपने ग्राहकों को सीमा पार बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस और VISA के साथ साझेदारी की है। बताया कि मोनीहोप स्टार्टअप उत्तराखंड इनिशिएटिव का भी लाभार्थी है और TIECon (द इंडस एंटरप्रेन्योर्स) का एक हिस्सा है। बताया कि होपस्टोर के लॉन्च के साथ मनीहॉप का उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को डिजिटल और वैश्विक बैंकिंग का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना है।

इस मौके पर फाउंडर व सीईओ होप स्टोर मयंक गोयल, पवन गोयल, सेल्स हेड निर्मित, प्रोडक्ट मैनेजर मोहिंन, रीजनल मैनेजर चरण, रोहित, आकाश, मनोज, जब्बार आदि उपस्थित रहे।