देहरादून : त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है. त्योहारों के दौरान बाजारों में काफी भीड़ रहती है। साथ ही भीड़भाड़ बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था (देहरादून ट्रैफिक प्लान) नहीं होने से जाम की स्थिति भी बन जाती है. लेकिन इस बार जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है. धनतेरस और दीपावली के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। घंटाघर में न तो पार्किंग होगी और न ही किसी प्रकार का ठहराव। इसके साथ ही पलटन बाजार क्षेत्र में 10 अतिरिक्त पार्किंग बनाई जाएंगी।
ये होगा ट्रैफिक रूट : पलटन बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की ओर से अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है.कालू मल्ल धर्मशाला, राजा रोड, शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर चौक, गुरुराम राय स्कूल राजा रोड, गीता भवन, राजा रोड, बर्फ खाना, कांवली रोड, दर्शनी गेट, सिद्धार्थ होटल के पीछे, साधुराम स्कूल, राजा रोड, पवेलियन ग्राउण्ड, पोस्ट ऑफिस कार्यालय और रेंजर्स ग्राउण्ड के साथ ट्रैफिक पुलिस घंटाघर से राजपुर रोड, चकराता रोड और घंटाघर से दर्शनलाल चौक तक कोन और कॉशन टेप आदि के माध्यम से यातायात के लिए विशेष लेन बनाएगी.
जाम की परेशानी से मिलेगी राहत : अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रेशर प्वाइंट चिह्नित कर शिफ्टिंग ड्यूटी लगाई जाएगी. बैरियर प्वाइंट पर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की जाएगी और 9 स्पेशल ट्रैफिक जोन बनाए गए हैं. वहीं, विशेष टीमें बनाई गई हैं, जिसमें टोइंग व नो पार्किंग एक्शन, पार्किंग व वीडियो सर्विलांस टीम को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा घुड़सवार पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाके पर नियंत्रण रखेगी। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि इस साल ट्रैफिक प्लान अलग तरह से तैयार किया गया है. जिसमें पिछले वर्षों की तुलना में यातायात में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।

