देहरादून : श्री झंडेजी मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं। महंत देवेंद्र दास महाराज ने शुक्रवार को दरबार साहिब पहुंचे संगतों को श्री गुरु राम राय महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने गुरु राम राय महाराज के जीवन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।
वहीं महिलाएं सुबह से ही गिलाफ सिलाई के काम में लगी हुई थीं। देर शाम तक श्री गुरु रामराय महाराज के मंत्रोच्चारण और भजनों के साथ आवरण की सिलाई पूरी हो गई। श्री झंडेजी तीन प्रकार के आवरणों से आच्छादित हैं। सबसे अंदर की तरफ एक प्लेन कवर दिया गया है।
इनकी संख्या 41 है। शनील के गिलाफ बीच में चढ़ाए जाते हैं, उनकी संख्या 21 होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है। इसकी संख्या एक होती है। इस साल जालंधर के संसार सिंह के परिवार को दर्शन गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य मिला है।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक और श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा शनिवार को श्री दरबार साहिब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रक्तदान शिविर में संगतों के साथ श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य, क्षेत्र के निवासी भी शामिल होंगे. समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि समिति द्वारा पूर्व में 12 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किये जा चुके हैं.
मेला कमेटी ने श्री दरबार साहिब परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। मेले का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।
National Games: उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये तैयारी के लिए दिए

