देहरादून के मसूरी में उप जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में पर्यटन और सड़क सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों समेत होटलों, व्यापार और टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें मसूरी के पर्यटन से संबंधित खासकर पार्किंग की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीँ सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगो को सडक सुरक्षा और नियमों के अनुपालन किये जाने को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने पर भी चर्चा की गई । वहीँ इस दौरान एआरटीओ रश्मि पंत ने भी आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाना है इसको लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है वहीं 5 फरवरी से मसूरी शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सघन चेकिंग भी की जायेगी जिससे यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगो को जागरूक किया जाएगा।
उप जिला मजिस्ट्रेट ने बैठक में लिया ये निर्णय, जल्द ही मसूरी में निकाली जाएगी ‘जन जागरूकता रैली’



