मसूरी नगर पालिका परिषद का उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जहां कम्प्यूटर रूम में गंदगी देख उन्होंने पालिका कर्मियों को फटकार लगाई। फाइलों पर जमी धूल को देख उनका पारा हाई हो गया और उप जिलाधिकारी ने नगरपालिका के कर्मियों कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यालय में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने पालिका में शिकायत लेकर आये फारियादियों की समस्याएं सुनी। समस्या लेकर पहुंचे फारियादियों ने आरोप लगाया है कि पालिका के कर्मचारी सुनवाई नही करते। इतना ही नही ईओ पर शिकायतों का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया।

उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने आज नगर पालिका परिषद में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली उप जिलाधिकारी के नगर पालिका कार्यालय ने औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि शिकायतें मिल रही थी कि नगर पालिका में कर्मचारी और अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं आज निरीक्षण में भी पाया गया कि कई कई कर्मचारी बिना बताए कार्यालय में मौजूद नहीं हैं इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से इस बारे में वार्ता की गई है और नगर पालिका में कमियों को सुधारने के लिए वार्ता की जाएगी .

उत्तराखंड : केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में दो नए शहर बनाने की मंजूरी दी