धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

धनौल्टी विधानसभा में सभी उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. धनौल्टी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी महावीर सिंह रांगड़ ने आज थौलधार के मेण्डखाल में रैली व जनसंपर्क किया. लोगो ने ढोल दमाऊ के साथ फूलों की माला से महावीर सिंह रांगड़ का भव्य स्वागत किया. उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की भी अपील की। आज थौलधार के मेण्डखाल क्षेत्र में रैली और जनसभा करने के लिए 300 लोगो की अनुमति थी।

साथ ही रोड शो के दौरान उनके साथ पार्टी से निकाले गए लोग भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि आज धनोल्टी में माहौल ऐसा हो गया है, जब आम जनता चुनाव लड़ना चाहती है.उन्होंने कहा कि मुझे धनोल्टी के आम आदमी का पूरा सहयोग है. जिसे देखकर लगता है कि दोनों राष्ट्रीय दल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैं धनौल्टी विधानसभा से कार्यकर्ताओं की वजह से चुनाव लड़ रहा हूं और जनसंपर्क के दौरान मुझे लोगों का समर्थन मिल रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में मैंने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा हूं. रांगड़ ने क्षेत्रीय लोगों की सेवा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के लिए काम करेंगे।