देहरादून : आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सचिवालय में अध्यक्षता में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर राज्य के मैदानी क्षेत्रों के लिए बाढ़ प्रबंधन योजना तैयार करने के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। सचिव आपदा प्रबंधन ने सिंचाई विभाग उत्तराखंड, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, केंद्रीय जल आयोग, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बाढ़ प्रबंधन योजना पर कार्य करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के नदी जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा के साथ-साथ ऊपरी नदियों के जल स्तर और जल प्रवाह की जानकारी के आधार पर एक अलर्ट सिस्टम बनाया जाएगा। बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं मैदानी क्षेत्र सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के कुमाऊं मंडल, आपदा प्रबंधन कार्यालय, देहरादून से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग से पूरे प्रदेश का डिजिटल स्थलाकृतिक मानचित्र प्राप्त कर मानचित्र पर आंकड़े अंकित करायें। बैठक में केन्द्रीय जल आयोग, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जायेगा आज पहला वनडे मैच , जानें प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट