विकासनगर : गुरुवार को कुछ संगठनों के लोगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विकासनगर बाजार में हंगामा किया। नारेबाजी के साथ बाजार बंद करा दिया गया। हालांकि, पुलिस और शहर के शांतिप्रिय लोगों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया. फिलहाल माहौल तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है.

आरोप है कि बुधवार की रात एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष के युवकों की पिटाई कर दी और उन पर दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. इसके बाद मौके पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. रात में तो पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया, लेकिन गुरुवार सुबह मामला फिर बिगड़ गया। युवती पक्ष के लोग सुबह से ही बाजार में जुटने लगे थे.बाज़ार बंद होने लगा. इससे व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो गया। मामला बढ़ता देख पूरे बाजार में पुलिस बंदोबस्त कर दिया गया. पीएसी भी बुला ली गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

भीड़ के नगर निगम कार्यालय में घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया

लोगों की भीड़ नगर निगम कार्यालय में घुस गयी. जिससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने पालिकाध्यक्ष को घेर लिया। आरोप है कि शहर में कई हॉकर बिना सत्यापन के कारोबार कर रहे हैं। बाहर से आए असामाजिक तत्व लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने एक सप्ताह के भीतर सभी ठेला, फड़ व्यवसायियों के सत्यापन का आश्वासन दिया।

7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

युवतियों से छेड़खानी के मामले में दो और आरोपी युवकों की पिटाई के मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी और पॉक्सो ऐक्ट और दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट, घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अगला कदम अजित पवार का क्या होगा ? जानते हैं पार्थ पवार को ? महाराष्ट्र की राजनीति में अब क्या होगा ?