जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी टीम का चयन ट्रायल 24 जनवरी को सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के खेल प्रांगण मे दोपहर 12 बजे से होगा। बता दें कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले बालक वर्ग के खिलाडियो का वजन 70 किलाग्राम से अधिक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियो के लिए वजन 65 किलाग्राम से अधिक होना चाहिए साथ ही जन्म 1 मार्च 2001 के बाद होना अनिवार्य हैं। वहीं जिला कबड्डी संघ के सचिव दिनेश सिंह कैंतुरा ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाडियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण प्रत्र अभिलेखन काउंटर पर पंजीकरण के लिए समय से जमा करवाना अनिवार्य है। बताते चले कि ट्रायल में प्रतिभागियों के मार्ग व भोजन आदि का खर्च स्वयं व्यय करना होगा।