लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर और खानपुर क्षेत्र में सोलानी नदी के तटबंध टूटने की अफवाह पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. जिलाधिकारी और एसएसपी ने ऐसी किसी बाढ़ की स्थिति से इनकार किया है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है.
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सोलानी नदी से लेकर लक्सर खानपुर, रूड़की और भगवानपुर तक जलभराव की स्थिति नहीं है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ जल पुलिस को भी तैनात किया गया है. वहीं, एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि त्रासदी से दहशत का माहौल जरूर है, लेकिन सोलानी नदी के तटबंध की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए.

अफवाह फैलाने वालों पर रखी जा रही है नजर . पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को बताया जा रहा है कि डरने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण लक्सर क्षेत्र में मोहम्मदपुर बुजुर्ग के पास सोलानी नदी का तटबंध टूट गया था. इससे लक्सर और खानपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ के कारण लोगों के घर और दुकानों का सामान बर्बाद हो गया है. इसके लिए सरकार ने मुआवजे को लेकर सर्वे भी कराया है ताकि लोगों को राहत मिल सके. उधर, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से सोलानी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।
इससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया. जिसको लेकर एसएसपी और जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया.
बागेश्वर उपचुनाव 2023: कांग्रेस ने AAP छोड़ने वाले बसंत कुमार पर लगाया दांव, उम्मीदवार किया घोषित

