देहरादून : हिमपात एवं पाला प्रभावित क्षेत्रों में तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि चिन्हित मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चूना नमक आदि की व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी सोनिका ने दिये हैं. आपदा संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तहसील चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है.

सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। इसी तरह कोटी कनासर से लोखड़ी तक 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग , जो 33 से 62 किमी में बर्फबारी के कारण बंद था, को 03 जेसीबी और स्नोकटर के माध्यम से खोल दिया गया है. फिलहाल सभी रास्ते यातायात के लिए खोल दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सोनिका ने जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित सभी उप जिलाधिकारियों और नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर परिषदों के कार्यपालक अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. साथ ही जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं.

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत व नामित अधिकारियों सहित उप जिलाधिकारी ने जिले में विभिन्न स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए । जिले के सहस्त्रधारा रोड़, घंटाघर, विकासखण्ड डोईवाला रानीपोखरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए।

मसूरी भू धंसाव : भूवैज्ञानिकों की 3 सदस्यीय टीम भू धंसाव की जांच के लिए मसूरी पहुंची