उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में बिजली कटौती को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जिलाधिकारी व कार्यपालन यंत्री बिजली विभाग को पत्र लिखा है.
उत्तरकाशी जिले में बिजली विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों, जिले के प्रमुख व्यवसायियों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इस संबंध में समस्या के समाधान के लिए अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने जिला पदाधिकारी उत्तरकाशी व कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग के साथ पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात की .
शिवालिक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग देहरादून आज अपना 15 स्थापना दिवस मना रहा है

