मार्च 2023 के वार्षिक प्रतिवेदन में 20 सूत्री कार्यक्रम में जिला टिहरी गढ़वाल ने पुन: प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वर्ष 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत 32 मदों में से 31 में ‘ए’ श्रेणी तथा 01 मद में ‘बी’ श्रेणी प्राप्त कर जिला टिहरी ने वर्ष 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ‘

इसकी जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत बेहतर प्रदर्शन किया गया, जिसके चलते बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि विकास की मार्गदर्शक बीस सूत्रीय कार्यक्रम के बीस सूत्र में गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन जन का स्वस्थ, सबके लिए शिक्षा, अनु. जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास, ई-शासन शामिल हैं। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और देश की गरीब और सीमांत आबादी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

कांवड़ यात्रा 2023 : 3 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए उत्तराखंड पहुंचेंगे , केंद्र से की अर्धसैनिक बल की मांग