डोईवाला: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर डोईवाला थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी और लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल, उप निरीक्षक मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर के निर्देश पर की गई।

किसान आंदोलन के दौरान सोमवार को किसानों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाने, पुतले को जूते-चप्पलों से मारने, चीनी मिल के मुख्य गेट पर चढ़ने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने गंभीरता से लिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर डोईवाला कोतवाली प्रभारी मुकेश त्यागी, लाल तप्पड़ चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल और उप निरीक्षक मुकेश कुमार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षक देवेन्द्र चौहान को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला को कार्यभार सौंपा गया है।

साथ ही उपनिरीक्षक प्रमोद शाह को लाल तप्पड़ चौकी सौंपी गई है। आपको बता दें कि एरोसिटी के विरोध में डोईवाला में किसान कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. बीते दिन सरकार के वायरल पत्र में डोईवाला चीनी मिल को घाटे में दिखाने और शहर के बीच में जाम व अन्य कारण बताते हुए चीनी मिल को बंद करने और मिल की जमीन बेचने के प्रस्ताव के बाद किसान भड़क गए।

किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका. दहन से पहले मुख्यमंत्री के पुतले पर प्रदर्शनकारी किसानों ने जूते-चप्पलों से पीटा।

वहीं पुतला दहन यात्रा में एक किसान हांडी लेकर चल रहा था और किसानों ने चीनी मिल गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही किसानों ने चीनी मिल के गेट पर चढ़कर अंदर घुसने का प्रयास किया. बताया जाता है कि ये सब चलता रहा, लेकिन पुलिस की ओर से किसानों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए. इन्हीं सब बातों के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में डोईवाला कोतवाल और लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज व एक एसआई के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

एपावर्ड कमेटी ऑन बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर की 15वीं बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रतिभाग किया।