डोईवाला : जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार की खबर को लेकर ग्रामीणों में उबाल देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने महापंचायत कर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि टिहरी से जो पहले विस्थापित हुए थे अब दोबारा नहीं होंगे। अगर सरकार विस्थापितों पर दबाव बनाएगी तो विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आने का पूरा क्षेत्र विरोध करेगा।

जौलीग्रांट हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाने की खबर मिलते ही टिहरी विस्थापितों में आक्रोश देखा जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में ग्रामीण उतर आए हैं। रविवार को जौलीग्रांट में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी बात रखी.

ग्रामीणों का कहना है कि टिहरी से विस्थापित होने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास सैकड़ों लोग आकर बस गए. अब कई साल बीत जाने के बाद एक बार फिर एयरपोर्ट विस्तार का मामला सामने आ रहा है, जिसके लिए प्रशासन मकान, जमीन, दुकान और होटल की गिनती कर रहा है. इस गणना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इस बार एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। उनकी नौकरियां छिनने वाली हैं, उनकी दुकानें तोड़ी जाएंगी और इस बार एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें परेशान करती है तो वह अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधियों का विरोध करेंगे और उन्हें क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे.

बता दें कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सरकार की तरफ से सर्वे का काम किया जा रहा है. जिसमें एयरपोर्ट को 6,350 मीटर रनवे की जरूरत है, जो अभी 2700 मीटर है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 31.5 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी