PAHAAD NEWS TEAM

हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है और माना जाता है कि अगर आप गाय की सेवा करेंगे तो आपको पुण्य मिलेगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि सपने में गाय देखने का क्या मतलब होता है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने किसी भी रूप में आते हैं और भविष्य की घटनाओं का संकेत दे जाते हैं। विज्ञान कहता है कि सपनों का रंग नहीं होता हैं, वे श्वेत श्याम  होते हैं, लेकिन, लोगों को रंगों की अनुभूति होती है। रंगों की अनुभूति के अनुसार इसके परिणाम भी भिन्न होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि एक सपने में विभिन्न रंगों की गाय और  गाय के साथ बछड़े और अन्य चीजें देखने का क्या मतलब है।

सपने में सफेद गाय देखना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में सफेद गाय देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको शक्कर, दूध जैसी सफेद चीजों के व्यापार में लाभ मिलेगा। आपको सुख और शांति भी मिलेगी।

जर्सी गाय का रूप

यदि आप अपने सपने में जर्सी गाय देखते हैं, तो यह एक संकेत है कि आपको पैसे के लेन-देन या निवेश किए गए पैसे से लाभ मिलेगा।

गाय का दूध निकालते देखना

सामुद्रिक  शास्त्र  के अनुसार, यदि आप सपने में खुद को गाय का दूध निकालते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको कहीं से लाभ होने वाला है और आपकी धन वृद्धि होने वाली है।

सपने में गाय और बछड़ा देखना

यदि सपने में गाय के साथ बछड़ा दिखाई देता है या बछड़े को दूध पीते हुए देखा जाता है, तो उसे धन के मामले में अच्छा शगुन माना जाता है। यह धन देता है।

सपने में गाय की आवाज सुनाई  देना

सपने में गाय को देखने के अलावा, एक मान्यता यह भी है कि रात को सोते समय गाय की आवाज सुनना शुभ होता है, इससे आने वाले दिनों में सुख और लाभ की प्राप्ति होती  है।