खबर लक्सर से है। फर्जी एवम गैर कानूनी तरीके से संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग्स विभाग का छापा मार अभियान जारी है। इसी के तहत ड्रग  इंस्पेक्टर अनिता भारती ने लक्सर सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल वर्मा के साथ एक शिकायत पर खेड़ी कला गाँव मे छापा मारकर बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे  मेडिकल स्टोर पकड़ा है। मौके पर मौजूद मेडिकल संचालक सद्दाम से मेडिकल के लाइसेंस ओर फार्मेसीस्ट की बाबत जानकारी मांगी गई तो उसके पास से न तो लाइसेंस मिला और न ही फार्मासिस्ट सम्बन्धी कोई दस्तावेज। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने इसे गम्भीर मामला मानते हुए संचालक सद्दाम को पुलिस हवाले कर दिया तथा मेडिकल स्टोर को पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए उसे तत्काल जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। ड्रग इंस्पेक्टर के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने मेडिकल की तमाम दवाइयां ओर सामान को बोरो में भरकर लक्सर कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौप दिया। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। संचालक को पुलिस हिरासत मे दिया गया है।