ऋषिकेश: शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है. उम्मीद है कि प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लग सकती है. ई-रिक्शा को केवल आंतरिक मार्गों और उन मार्गों पर चलने की अनुमति होगी जहां सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने बताया कि शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि शहर में मुख्य सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा के लिए रूट तय करने से मुख्य सड़क पर करीब दो हजार ई-रिक्शा का दबाव कम हो जायेगा. जिससे शहर के लोगों को काफी हद तक जाम से निजात मिल जायेगी.

अरविंद पांडे ने कहा कि ई-रिक्शा चलाने का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों में ई-रिक्शा चलाकर लोगों को सुविधा प्रदान करना है जहां सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। लेकिन देखा गया है कि आंतरिक मार्गों को छोड़कर मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा लगातार चल रहे हैं। रूट निर्धारित कर प्लान जारी किया जाएगा। वहीं, जो भी योजना का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उत्तराखंड का नजूल भूमि बिल केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिसे अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है