देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कांग्रेस ने सल्‍ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी । सूची में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 25 नेता राज्य से जुड़े हुए हैं।

पार्टी ने उप-चुनावों में स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय स्तर पर पांच नेताओं को स्थान दिया है। सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव और सहप्रभारी राजेश धर्माणी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

कुल 11 में से आठ विधायकों को सूची में जगह मिली है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष समेत छह विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, आदेश चौहान एवं मनोज रावत शामिल हैं, इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और मदन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी इस सूची का हिस्सा हैं।

इस सूची में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रकाश जोशी, मनीष खंडूरी, मनोज तिवारी, राज्य महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार और युवा समिति अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर शामिल हैं। ।

सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव और सहप्रभारी राजेश धर्माणी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और मदन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी इस सूची का हिस्सा हैं।