देहरादून: उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बिजली की दरें तय करने की कवायद तेज हो गई है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग बिजली दर वृद्धि प्रस्ताव पर जनसुनवाई करने जा रहा है।
प्रदेश में 22 फरवरी से जनसुनवाई शुरू होगी। जिसमें हर वर्ग के ग्राहक अपनी आपत्ति और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। ऊर्जा निगम की ओर से टैरिफ में 7.72 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही अगले टैरिफ में 6.5 फीसदी सरचार्ज बढ़ोतरी को बरकरार रखने की मांग की है.
सुनवाई विद्युत नियामक आयोग देहरादून कार्यालय में होगी
दिसंबर 2022 के अंत में ऊर्जा निगम द्वारा भेजे गए टैरिफ वृद्धि प्रस्ताव का अध्ययन करने के बाद नियामक आयोग जन सुनवाई करेगा। सुनवाई 22 फरवरी को रुद्रपुर नगर निगम सभागार में, 24 फरवरी को जिला पंचायत सभागार पिथौरागढ़ में, 27 फरवरी को नगर पालिका सभागार श्रीनगर में और 1 मार्च को विद्युत नियामक आयोग देहरादून के कार्यालय में होगी.
जनसुनवाई में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का अध्ययन करने के बाद आयोग मार्च के अंत तक नई बिजली दरों की घोषणा करेगा, जो एक अप्रैल से लागू होंगी। नए टैरिफ में भी रेट बढ़ने की संभावना है।
उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल तीन बार दरों में बढ़ोतरी की गई, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। हालांकि बिजली निगम ने पिछले कुछ वर्षों से लगातार हो रहे घाटे और देश में बिजली संकट में महंगी खरीद से पड़े अतिरिक्त बोझ की भरपाई के लिए प्रस्ताव भेजने की दलील दी है.
ऊर्जा निगम प्रस्ताव में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए व्यय एवं राजस्व की आवश्यकता
वर्ष 2023-24 के व्यय, 9272.91 करोड़
वर्ष 2021-22 व गत वर्ष का राजस्व अंतर, 1121.51 करोड़
कुल राजस्व आवश्यकता, 10394.42 करोड़
वर्तमान विद्युत दरों से राजस्व प्राप्ति
फिक्स्ड चार्ज व एनर्जी चार्ज से, 8887.29 करोड़
अतिरिक्त सरचार्ज से, 762.43 करोड़
कुल राजस्व प्राप्ति, 9649.72 करोड़
राजस्व की कमी, 744.70 करोड़
जिसके लिए प्रस्तावित वृद्धि, 7.72 प्रतिशत
नकल विरोधी कानून : उत्तराखंड में पहला मामला दर्ज, आरोपी ने इंटरनेट पर डाला भ्रामक वीडियो

