टिहरी/मसूरी : बंगलों की कांडी पर्यटन गांव में ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने केंपटी फाल में ग्राम पंचायत की जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किये जाने पर चर्चा की. बैठक में ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए चेतावनी दी कि पंचायत की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया है कि केम्प्टी फाल क्षेत्र में ग्राम समुदाय की भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पेड़ भी काटे जा रहे हैं. बैठक के बाद सभी ग्रामीण पर्यटक स्थल केम्पटी फॉल पर अतिक्रमण रोकने पहुंचे, जहां पर अतिक्रमण रोकने को लेकर ग्रामीणों को विरोध का सामना करना पड़ा.

ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत की जमीन केम्प्टी फाल पर बाहरी लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने पूरी तरह से विरोध किया और अतिक्रमण बंद कराया. उन्होंने कहा कि उन्हें सभी ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह से अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अतिक्रमण को अब ग्रामीणों ने बंद करा दिया है। भविष्य में भी अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ग्रामीण जिला प्रशासन की टीम के साथ खड़े होकर अतिक्रमण हटवाएंगे। इस मौके पर सुरेश रावत, रमेश नौटियाल, अर्जुन पंवार, पवनेश सेमवाल, विजय सिंह रावत, सुनील नौटियाल आदि मौजूद रहे।

दिव्यांगजनों ने विशेष दिव्यांगजन पहचान पत्र शिविर में यूडीआईडी ​​कार्ड के लिए आवेदन किया