मसूरी : अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉड ने अपना 89वां जन्मदिन मालरोड. स्थित बुक डिपो में मनाया. इस मौके पर उन्होंने बर्थडे केक काटा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में पर्यटक उनसे मिले।

अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉड ने अपना 89वां जन्मदिन सार्वजनिक तौर पर मालरोड के बुक डिपो में मनाया और वहां अपनी एक किताब लॉन्च की.

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित बड़ी संख्या में आए पर्यटकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी पुस्तकें खरीदीं। इस बार तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने किताबों पर ऑटोग्राफ नहीं दिया और ज्यादा कुछ नहीं बोले। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

उत्तराखंड : कर्नाटक की हार के बाद बीजेपी सुपर एक्टिव, कांग्रेस को हराने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में पीएम मोदी की रैली