मसूरी : मसूरी में चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद अनेक जगह जश्न मनाया गया। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने श्री राधा कृष्ण मन्दिर, पिक्चर पैलेस में चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखने का प्रबंध किया था। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी के कई स्कूली बच्चों और कई लोग ने भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। लोगों ने पटाखे चला कर खुशी मनाई।

रजत अग्रवाल ने मसूरी के श्री राधा कृष्ण मन्दिर, पिक्चर पैलेस में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना को लेकर एक यज्ञ का आयोजन किया गया था । जिसमें भारत द्वारा शाम 6 बजे चंद्रमा पर हुई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई थी । इसको लेकर लोगो ने हवन का आयोजन किया था । हवन के बाद सभी ने चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव देखा।

इस अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए रजत अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है कि हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की। आज देश नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में विश्व में नए-नए कार्य कृतिमान स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल , जगजीत कुक्रेजा , नागेन्द्र उनियाल ,अतुल अग्रवाल , सलीम अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

चंद्रयान 3 : इसरो ने पहली बार चंद्रमा पर विक्रम लैंडर उतारकर इतिहास रचा। , दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश।