देहरादून,

सोनी इंडिया ने कैमरा बॉडी और लेंस के लिए सर्वोत्तम कोटि की ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए उज्ज्वल टेलीकॉम्स,  7ध्2ध्8, कन्वेंट रोड, एसबीआई मुख्य शाखा के निकट, शिव मंदिर के सामने, रेस कोर्स, देहरादून, उत्तराखंड 248001  में अपने सर्विस सेंटर को अल्फा कैमरा बॉडी रिपेयर सेंटर को अपग्रेड किए जाने की घोषणा की है। देहरादून में इस अल्फा सर्विस सेंटर के अपग्रेड के साथ, सोनी ने अब दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर, लुधियाना, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, कोचीन, त्रिवेन्द्रम, कोझिकोड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, नागपुर, इंदौर, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, बैंगलोर, मैंगलोर, लखनऊ, पटना, ठाणे और देहरादून सहित भारत के 26 शहरों में अपना विस्तार किया है।
सोनी इंडिया के ग्राहक सेवा के नेशनल हेड, विशाल माथुर ने कहा, “हमने हमेशा अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं देने का प्रयास किया है और इससे हमें पूरे भारत में अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिली है। अल्फा कैमरा बॉडी और लेंस मरम्मत सुविधाओं के लिए यह विस्तार ग्राहक संतुष्टि हेतु ब्रांड की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सोनी इंडिया के पास अब डिजिटल इमेजिंग उत्पादों के लिए आफ्टर सेल्स सपोर्ट का सबसे व्यापक सर्विस नेटवर्क है, जिसमें लेंस मरम्मत के लिए 8 सर्विस सेंटर, 26 शहरों में अल्फा कैमरा बॉडी रिपेयर के लिए 30 सर्विस सेंटर, 40़ ऐसे सर्विस सेंटर हैं जो सीसीडी इमेजर सफाई और फर्मवेयर अपडेट्स जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, और पूरे भारत में 220़ कलेक्शन सेंटर शामिल हैं। सोनी इंडिया में डिजिटल इमेजिंग बिजनेस के हेड, मुकेश श्रीवास्तव ने कहा, “स्थानीय बाजारों में भागीदारों का समर्थन और सहायता करके, सोनी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को देश भर के सभी आउटलेट्स पर त्वरित और तेज टर्नअराउंड के साथ असाधारण सेवा और संतुष्टि मिले। नए सर्विस सेंटर अपने विभिन्न टचपॉइंट्स पर ग्राहकों को उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर सुसंगत और सहज ब्रांड अनुभव प्रदान करेंगे।ष्