खबर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से है जहाँ अल्मोड़ा के 22 इंटर कॉलेजों को अटल आदर्श स्कूल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। शासन से हर ब्लॉक में 2 अटल आदर्श स्कूल बनाने की अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा 11 ब्लॉकों के 22 स्कूलो को चयनित किया जा चुका है। इन स्कूलो में निजी स्कूलों की तरह अंग्रेजी माध्यम से स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। वहीँ इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एच बी चंद ने बताया कि जिले में 22 इंटर कॉलेजों को अटल आदर्श विद्यालय के लिए चयन किया जा चुका है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। वहीँ इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अधिक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यहाँ का माहौल पूरी तरह से निजी स्कूलो की तरह स्थापित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही यह स्कूल अस्तिव में आ जाएंगे।
22 Inter Colleges को ‘अटल आदर्श स्कूल’ बनाने की कवायत हुई तेज, ऐसे होगी पढ़ाई

