मसूरी : देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को 5/09 /22 को टक्कर मार दी थी जिससे कार खाई में गिर गई थी और बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई थी ।वहीं टक्कर लगने के बाद दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी गनीमत रही की दुर्घटना के समय टक्कर लगने वाल कार में कोई सवार नही था नही तो बडी घटना हो जाती। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना की जांच में जुट गई थी ।


मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह ने बताया कि देहरादून से मसूरी आ रही होंडा सिटी कार नंबर UP15 DF 2736 भट्टा गांव के पास मोड पर अनियंत्रित हो गई. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी बलेनो कार UK07 DB 9735 को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सीधे खाई में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी ।


उन्होंने बताया कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति बलेनो कार में सवार नहीं था इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
वही पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष महोदय थाना मसूरी देहरादून महोदय पार्थी अंशुल पुण्डीर s /o Late राजेश पुण्डीर निवासी बाला वाला निकट मामचंद चौक देहरादून दिनांक 5/09 /22 के लगभग 4:10 पर अपने व्यक्तिगत कार्य से मसूरी भट्टा गांव गया था मेरी गाड़ी मारुती बलेनो UK07 DB 9735 को जैसे ही में पार्किंग में लगाकर उतरा उचित समय पीछे से तेज रफ्तार से खतरनाक ढ़ग से मेरी गाड़ी पर अत्यधिक तेजी से एक होंडा सिटी UP15 DF 2736 ने बीच मैं टक्कर मारी जिसके कारण मेरी कार खाई में गिर गई व पूर्णतह क्षतिग्रस्त हो गई कार को निशान्त मालिक चला रहा था व उसके साथ सुमित कुमार, आस्था शर्मा व अपूर्वा शर्मा गाड़ी में थे

