मसूरी : मसूरी विधायक एवं राज्य कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी भवन निर्माण संघ के निर्माण श्रमिकों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए 500 से अधिक कंबल वितरित किये.

भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में कुलड़ी पार्किंग सभागार में भवन निर्माण मजदूर संघ के सहयोग से भवन निर्माण में जुटे 500 से अधिक मजदूरों को कबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के अवसर पर कंबल वितरित किये गये ।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्म दिवस पर तीन हजार कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत भवन निर्माण श्रमिक संघ से जुड़े मजदूरों को पांच सौ से अधिक कंबल वितरित किए गए. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी में मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर तीन हजार कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जिसके तहत सबसे पहले लाइब्रेरी चौक पर कंबल वितरण किया गया, वहीं हर वार्ड में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसी कड़ी में भवन मजदूर संघ से जुड़े मजदूरों को कंबल वितरण किया गया ताकि गरीब मजदूर ठंड से अपना बचाव कर सकें. उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी अपनी विधानसभा के नागरिकों को अपना परिवार मानते हैं और समय-समय पर उनकी मदद करते हैं.

इस अवसर पर बोलते हुए भवन निर्माण श्रमिक संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि निर्माण श्रमिकों को ठंड से बचाने के लिए मंत्री गणेश जोशी से उनके जन्मदिन पर श्रमिकों को पांच सौ कंबल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, उन्होंने तत्काल कंबल उपलब्ध कराये. उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को उनके अनुरोध पर कंबल उपलब्ध कराने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 70 विधायकों में गणेश जोशी ऐसे विधायक हैं जो अपने लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे वह कोरोना का समय हो या कोई अन्य समस्या और मदद की जरूरत हो, वह हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं. इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, मनीष कुकसाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भवन मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

उत्तराखंड: राज्य में द्रोणाचार्य , अभिमन्यु नहीं मिल रहा है , चार साल से नहीं हो सका इन पुरस्कारों का ऐलान