परोगी , अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा जौनपुर विकासखण्ड के अंतर्गत परोगी के स्कूल के मैदान में एक बैठक का आयोजन की गई जिसमें सर्व सहमति से अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने बेल के पूर्व प्रधान विक्रम सजवाण को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष- कमल सिंह रावत,आनंद सिंह रावत काण्डी सचिव व विनोद राणा सड़ब को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया।

पिछले 23 सालो से अथाजूला के परोगी नमक स्थान पर खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लगातार करते आ रही है इस आयोजन से छेत्र के विकास में काफी योगदान रहता है, चाहे वो उत्तरप्रदेश के समय की बात करे जब बरफिया लाल जुवांठा हो या वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इस आयोजन में समलित होते रहे है ।

जिसका फायदा यहां की जनता को होता रहा है। इसका दूसरा पहलू ये हैं की इस प्रकार के छोटे छोटे खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित से नई प्रतिभा निखर कर आती है। पिछले 23 वर्षो से रणवीर सिंह सजवान ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए एक निष्ठा के साथ इस समिति का मार्गदर्शन किया ओर आज तक सभी आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रणबीर सजवाण, पूर्व प्रधान महिपाल सजवाण, प्रधान ग्राम पंचायत बेल सुरेश सजवाण, कन्हैया सिंह राणा, प्रधान काण्डी रामचंद्र रावत, प्रधान सुरेंद्र कुमार, कमल रावत, राजेश सजवाण, विक्रम राणा, नागेंद्र राणा, प्रेम सजवाण,सुंदर चौहान, सुरेश भण्डारी, नरेंद्र रावत , केदार सजवाण,रामचंद्र सजवाण,सुरेश राणा, विनोद सजवाण,प्रीतम रावत, राजीव रावत आदि के साथ-साथ अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदि अनेक लोग मौजूद रहे।